फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rotary Club distributes hygiene kits on Mother's Day

Kushinagar News: मातृ दिवस पर रोटरी क्लब ने बांटी हाइजीन किट

Mon, 11 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club distributes hygiene kits on Mother's Day
कसया। अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस पर रोटरी क्लब ने कसया सीचसी में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश यादव ने कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की सुरक्षा समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और समय पर देखभाल से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है तथा इस प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. नेहा पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल में स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने रोटरी क्लब कुशीनगर के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल माताओं के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है।
विज्ञापन

क्लब के सह संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि माताएं समाज की आधारशिला होती हैं और उनके सम्मान व स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब आगे भी समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहेगा। क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस दौरान सह संरक्षक वाहिद अली, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील सिंह, अमित श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा, सत्येन्द्र राय, हसमुद्दीन अंसारी एवं आदिल खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed