फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   robbry of 5 lakh

कुशीनगर में नकाबपोश बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से पांच लाख रुपये लूटे

Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
robbry of 5 lakh
कुशीनगर में नकाबपोश बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से पांच लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

- संचालक की जेब व काउंटर से रकम निकालकर भागे
- चार बाइक पर छह बदमाश थे सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया (कुशीनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित झुंगवा कट के पास भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को बुधवार की देर शाम छह नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पांच लाख की रकम लूटकर बाइक सवार बदमाश हेतिमपुर की तरफ पिस्टल लहराते व फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।
विशंभरपुर गांव के निवासी संतोष तिवारी का झुंगवा कट के पास भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र कई वर्षों से संचालित होता है। इस केंद्र पर दो कर्मचारी भी काम करते हैं। बुधवार की शाम को करीब सवा सात बजे संचालक संतोष तिवारी अपने दो कर्मियों के साथ बैठकर दिनभर में ग्राहक सेवा केंद्र में हुए लेन-देन का हिसाब कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान चार बाइक से छह नकाबपोश बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र के सामने पहुंचे। बदमाशों ने संचालक समेत दोनों कर्मचारियों के सिर पर असलहा सटा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगने लगे। इसमें से एक बदमाश ने संचालक संतोष तिवारी की जेब से साढ़े तीन लाख रुपये नकद और दूसरे बदमाश ने ग्राहक सेवा केंद्र के काउंटर से एक लाख पचास हजार रुपये निकाल लिए। इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अपने-अपने बाइक पर सवार होकर हेतिमपुर की तरफ असलहा लहराते व फायरिंग करते हुए भाग निकले। हालांकि पुुलिस फायरिंग की पुष्टि नहीं कर रही है। बदमाश अपने साथ ग्राहक सेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर को लेकर चले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में कसया थाने के प्रभारी एसओ शर्मा सिंह यादव ने बताया कि लूट की घटना सामने आई है। पुुलिस छानबीन में जुुटी है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed