फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways buses ran 78 thousand kilometers, 55 thousand people traveled for free

Kushinagar News: 78 हजार किलोमीटर दौड़ी रोडवेज की बसें, 55 हजार लोगों ने की निशुल्क यात्रा

Mon, 11 Aug 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses ran 78 thousand kilometers, 55 thousand people traveled for free
पडरौना रोडवेज गेट पर बस में सवार होते लोग। संवाद
पडरौना। रक्षाबंधन के त्योहार पर इस बार परिवहन निगम की 30 और अनुबंधित की 21 बसें तीन दिनों में 78 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर 55 हजार से ज्यादा सहयात्रियों के साथ बहनों को निशुल्क आवागमन की सुविधा प्रदान की। निशुल्क यात्रा के तीसरे दिन बीते दो दिनों की अपेक्षा बस स्टेशनों पर भीड़ कम रही है, लेकिन मुख्य मार्गों को छोड़ जिले के अन्य लोकल रूटों पर रविवार को भी प्राइवेट वाहनों से ही यात्रा करना पड़ा। इससे महिलाओं को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पडरौना डिपो में निगम की कुल 34 और अनुबंधित की 21 बसें संचालित होती हैं। रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली बहनों को दिक्कत न हो इसके लिए सरकार रोडवेज में इस बार तीन दिन तक सह यात्री के साथ बहनों को निशुल्क यात्रा की सौगात दी थी। व्यवस्था के अनुसार डिपो की 34 में से 30 और अनुबंधित की बसें बीते शुक्रवार से ही पडरौना-गोरखपुर वाया कसया, सेवरही-गोरखपुर वाया तमकुहीराज, कसया और पडरौना-देवरिया वाया कसया मार्ग पर दौड़ रही हैं। वहीं निगम की चार बसें लखनऊ और दिल्ली मार्ग पर संचालित हुईं। रक्षाबंधन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़ को यात्रा में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम ने सभी बसों की नियमित फेरों के अलावा दो से तीन फेरे बढ़ा दिए। निगम के अधिकारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों में निगम की 30 और अनुबंधित की 21 बसें 78 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर 55 हजार से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। शुक्रवार और शनिवार को बसों पर यात्रियों का अधिक दबाव रहा, लेकिन रविवार को यात्रियों का दबाव कम रहा। फिर भी देर शाम तक बसें यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुुंचाने में लगी रहीं। पडरौना से कसया, गोरखपुर, तमकुहीराज, सेवरही और देवरिया तक यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी कम हुई, लेकिन जिले के लोकल रूट जैसे पडरौना से रामकोला, खड्डा, छितौनी, कप्तानगंज, दुदही, जटहांबाजार समेत अन्य मार्गों पर पहले की तरह लोगों को प्राइवेट सवारियों से ही यात्रा करना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे शहर के कठकुइयां मोड़ पर दुदही जा रहे एक टेंपो चालक ने टेंपो में 13 सवारी बैठाया था। इसी तरह दोपहर पौने एक बजे सुभाष चौक स्थित केन यूनियन समिति के गेट पर एक टेंपो चालक अपने टेंपो में 15 सवारी को भरकर जा रहा था। यहा एक ई-रिक्शा चालक भी अपने ई-रिक्शा में चालक समेत पांच सवारी के स्थान पर आठ सवारी बैठाया था। दुदही जा रहे संतोष पांडेय, सुभाष गुप्ता, रामकोला जा रहे अमित सिंह, प्रिंस सिंह, आरती देवी आदि ने बताया कि इस मार्ग पर टेंपो के अलावा दूसरा साधन नहीं है। किसी तरह घर पहुंचना मजबूरी है। इसका टेंपो चालक लाभ उठा रहे हैं। वहीं टेंपो चालक अबरार अंसारी, संदीप कुमार, जितेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि वैसे तो इस मार्ग पर सवारी के लिए घंटों इंजतार करना पड़ता है, लेकिन त्योहार पर सवारी अच्छी निकल रही है। हर दिन एक से दो चक्कर ही लग पाते थे। बीते दो से तीन दिनों से टेंपो खड़ी होते ही सवारी भर जा रही है। एक दिन में चार से पांच चक्कर सभी टेंपो चालक लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed