{"_id":"6a528fd490a88c164a03d0c4","slug":"roadways-buses-fell-short-in-the-face-of-the-passenger-rush-kushinagar-news-c-205-1-ksh1004-163528-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यात्रियों की भीड़ के सामने कम पड़ गईं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यात्रियों की भीड़ के सामने कम पड़ गईं रोडवेज बसें
Sun, 12 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कसया बस स्टेशन पर गोरखपुर के लिए बस की इंतजार करते यात्री ।संवाद
पडरौना। शनिवार की दोपहर गोरखपुर जाने के लिए कसया बस स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के आगे बसें कम पड़ गईं। यात्रियों की संख्या के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। गंतव्य तक जाने के लिए लोगाें को वाहन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। रोडवेज परिसर में पूरे दिन यात्री,बसों के लिए परेशान दिखे। एक बस आते ही सभी यात्री उधर ही दौड़ पड़ते सीट लेने के की जद्दोजहद में कई खिड़कियों के रास्ते ही प्रवेश करते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी लोकल रूटों पर रही।
इसमें गोरखपुर,कसया,पडरौना,देवरिया,तमकुही,फाजिलनगर,तमकुहीरोड,तुर्कपट्टी आदि रूटों पर अचानक बसों का अभाव हो गया। स्थिति यह थी कि जितने यात्री सीट पर बैठे थे उतने ही ने मजबूरी में खड़े होकर सफर करने के लिए मजबूर दिखे। एआरएम जय प्रकाश प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से छुटे लोगों की एकाएक आने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई जिसके चलते दिक्कत हो गई। बसों की कमी नहीं थी।