फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadside pavements will be freed from encroachments, and intersections will be beautified.

Kushinagar News: अतिक्रमण मुक्त होंगी सड़क की पटरियां, चौराहे होंगे सुंदर

Sat, 20 Dec 2025 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Roadside pavements will be freed from encroachments, and intersections will be beautified.
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर की बोर्ड बैठक शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने सहित स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुंदरीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की जनसमस्याओं को सदन के समक्ष रखा और विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्ष किरन जायसवाल ने कहा कि सरकार की मंशा और जनभावनाओं के अनुरूप नगर के सभी वार्डों के विकास का खाका तैयार किया गया है। जिसमें जनहित को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

जनभागीदारी और सभासदों के सहयोग से नगर को बुनियादी सुविधाओं से परिपूर्ण बनाया जाएगा। ईओ अंकिता शुक्ला ने नगर में चल रहे विकास कार्यों, पूर्ण हो रही योजनाओं और प्रस्तावित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में नगर की समस्त पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करने, वार्ड नंबर छह पकवाइनार से वार्ड नंबर सात सिद्धार्थ नगर (मल्लुडीह) तक डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट लगवाने, गांधी चौक से चारों दिशाओं में 200 मीटर तक विक्टोरियन लाइट स्थापित करने, पटरियों के सुंदरीकरण, जलभराव से निजात के लिए डिवाइडर प्लास्टिक रेडीमेड क्रय, गृहकर व जलकर की एकमुश्त जमा पर 10 प्रतिशत तक छूट और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए एक रुपये प्रतिदिन यूजर चार्ज लगाने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्वच्छता, प्रकाश, सुंदरीकरण और कर सुधार से जुड़े कुल सात प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस दौरान सभासद राजेश मद्धेशिया, केशव सिंह, सूर्यनाथ यादव, विनय प्रताप राव, प्रभुनाथ सिंह, विजेंद्र कुमार सिंह उर्फ भगत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed