फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roads submerged due to rain, difficult to walk

गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भरने से लोग गिरकर हो रहे चोटिल

Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Roads submerged due to rain, difficult to walk
बारिश से सड़कें हुईं जलमग्न, राह चलना मुश्किल
विज्ञापन

पडरौना के अंबे चौक, बाईपास रोड, कठकुइयां रोड सहित कई मार्गों पर पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पिछले एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। पडरौना के अंबे चौक से बेलवा चुंगी, दरबार रोड सहित विभिन्न स्थानों पर जाने वाली सड़क शुक्रवार को जलमग्न रहीं। इस वजह से आने-जाने वाले लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ा। कुछ उसी रास्ते तो कुछ रास्ता बदलकर अपने गंतव्य के लिए जाने को विवश रहे। सबसे अधिक परेशानी साइकिल और बाइक चालकों को हुई।
पडरौना शहर की सड़कें इस बरसात में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के साथ ही जलभराव के कारण खस्ता हाल हैं। इनमें पडरौना के अंबे चौक से दरबार रोड जाने वाली सड़क, जटहां बाजार जाने वाली सड़क, गरुण नगर मोहल्ले में जाने वाली सड़क और बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क के ऊपर से शुक्रवार को पानी बह रहा था। यह सड़कें पहले से ही टूटी हुई हैं और ऊपर से जलभराव के चलते इधर से आने-जाने में राहगीरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। सड़क के किनारे बने नालों में भी गिरने का अंदेशा बना रहा।
विज्ञापन

इसी तरह शहर के ही बेलवा चुंगी के पास से जमालपुर मोहल्ले में जाने वाली सड़क, बलुचहां चुंगी से धर्मशाला रोड जाने वाली सड़क, रामकोला रोड से बलुचहां जाने वाली सड़क और पडरौना कस्बे के कठकुइयां रोड के ऊपर से पानी बहने की वजह से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। कठकुइयां रोड टैक्सी स्टैंड से लगायत परसौनी कला, सिधुआं बाजार सहित कई स्थानों पर इस कदर टूट गई है कि साइकिल और बाइक चालकों के गड्ढों में गिरने का डर बना रहता है। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई। कसया रोड भी एनएच-28बी होने के बावजूद बरसात में शहर से लगायत कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे शुक्रवार को भी लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। बरसात में इन रास्तों पर चलना लोगों को काफी कष्टदायी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed