{"_id":"690d0078b213a7dc12039c00","slug":"roads-and-drains-to-be-built-in-fazilnagar-providing-convenience-to-citizens-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148468-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फाजिलनगर में बनेंगी सड़कें और नाली, नागरिकों को होगी सहूलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फाजिलनगर में बनेंगी सड़कें और नाली, नागरिकों को होगी सहूलियत
Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। आकांक्षी नगर योजना के तहत नगर पंचायत में सड़क और नाली का निर्माण होगा। शासन की ओर से 1.66 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। सड़क और नाली के निर्माण हो जाने से नगरवासियों को सहूलियत होगी।
नगर के विभिन्न वार्डों में आकांक्षी योजना के तहत 1.66 करोड़ की लागत से आरसीसी रोड का निर्माण होगा। सड़कें बनने के बाद मोहल्लों के लोगों को जहां आवागमन में सुविधा होगी, वहीं जलभराव से निजात मिलेगी।काफी दिनों से नगर के लोग सड़क व नाली निर्माण के लिए नगर पालिका प्रशासन से मांग कर रहे थे। नगर पंचायत की ओर से निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब चार मोहल्लों में सड़क का निर्माण होगा।
एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं। कस्बा में होने वाले निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। हाटा तहसील के न्यायिक एसडीएम आशुतोष कुमार व फाजिलनगर नगर पंचायत के प्रभारी ने बताया कि नगर में सड़क और नाली की जरूरत थी। इसके लिए पूर्व में शासन को स्टीमेट भेजकर मांग किया गया था। स्वीकृति मिल गई है। धन भी अवमुक्त हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।