{"_id":"6446c9c2242dad3f280255c7","slug":"road-not-built-on-proper-time-kushinagar-news-c-7-1-138195-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शिलान्यास के बाद भी अधर में सड़क निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शिलान्यास के बाद भी अधर में सड़क निर्माण कार्य
Mon, 24 Apr 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
- चार जनवरी 2022 को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया था शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। क्षेत्र के रहसू बाजार से करजहीं तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शिलान्यास के 16 माह बाद भी पूरा नहीं हो सका है। निर्माण कार्य आधा-अधूरा होने से गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
जोकवा बाजार से सोनबरसा तक जाने वाली मुख्य सड़क से निकाली रहसूबाजार-करजही संपर्क मार्ग के पुननिर्माण के लिए करीब 800 मीटर सड़क स्वीकृत हुई थी। लोक निर्माण विभाग की तरफ से लगे शिलापट्ट के मुताबिक सड़क निर्माण कार्य बीते वर्ष चार जनवरी 2022 को हुआ था। इस सड़क का शिलान्यास तत्कालीन डिप्टी सीएम व लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। शिलान्यास के बाद देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और तत्कालीन विधायक गंगा सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में सड़क के किनारे शिलापट्ट लगाया। इसके बाद शुरू हुए 800 मीटर सड़क में से 400 मीटर सड़क पीच होनी थी। शेष 400 मीटर सड़क आरसीसी होनी थी। विभाग की तरफ से सड़क का पीच निर्माण हो गया, लेकिन आरसीसी सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो सका है।
इसके चलते लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। हांलाकि अधूरे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए गांव के लोग कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
इस सड़क का निर्माण कार्य अधूरा होने की जानकारी है। मई के पहले सप्ताह में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
मृत्युंजय झां, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी