फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road Jams demanded to be removed from the shop

दुकान हटवाने की मांग को लेकर सड़क जाम

Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 26 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Road Jams demanded to be removed from the shop
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
गौरीश्रीराम। गनेशा पट्टी गांव की महिलाओं ने शनिवार को आबादी के नजदीक शराब की दुकान खोलने के विरोध में हंगामा किया। महिलाओं ने दुकान को वहां से हटाने की मांग को लेकर दुदही-सेवरही मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची सेवरही पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। सेवरही थाना क्षेत्र के गनेशा पट्टी गांव के सामने देशी शराब की दुकान है। मुख्य मार्गों के किनारे से शराब की दुकान हटाने संबंधी आदेश के बाद यहां के दुकानदार ने शिवराज टोला के पास नई दुकान खोलने की तैयारी की है। इसकी जानकारी होने पर शनिवार को गांव की तमाम महिलाएं सेवरही-दुदही मार्ग पर पहुंचीं और दुकान को वहां से हटाने की मांग करने लगीं। कुछ देर बाद महिलाएं मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन करने लगीं।
विज्ञापन


सड़क जाम होने की सूचना पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की दुकान दूसरी जगह खुलवाने का आश्वासन देकर नाराज महिलाओं को शांत कराया। करीब डेढ़ घंटा बाद जाम समाप्त हो गया। 
विज्ञापन

इस दौरान चांदकली देवी, लालमती देवी, राबड़ी देवी, सुरजी देवी, सुभावती देवी, कुंती देवी, राजपति देवी, सीमा देवी, कांति देवी, जानकी देवी ,पौधारी देवी, नैमुन खातुन, लालपरी देवी, रूबी खातून के अलावा गोविंद यादव, सतन चौहान, संजय चौहान, परमेश्वर जायसवाल, होशिल गौड़, राजकुमार चौहान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed