फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Road jam in protest against student beating, college ransacked

Kushinagar News: छात्र की पिटाई के विरोध में सड़क जाम, कॉलेज में जमकर हुई तोड़फोड़

Fri, 26 Aug 2022 10:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 26 Aug 2022 10:52 AM IST
सार

हाटा कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार को दर्ज मुकदमे में आरोपी सभी पांच शिक्षकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल में हुए तोड़फोड़ के मामले में प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह की तहरीर पर आठ नामजद सहित लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Road jam in protest against student beating, college ransacked
पिपराइचा महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज में हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस व लोगों की भीड़।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज के छात्र की सड़क पर पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बृहस्पतिवार को कॉलेज पहुंचे लोगों ने तोड़फोड़ की और हाटा-पिपराइच मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम कर आवागमन ठप रखा। गांव वाले आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले में बुधवार रात ही पुलिस ने शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिन्हें बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हाटा कोतवाली क्षेत्र के महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज पिपरैचा में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र मिथिलेश कुमार को शिक्षकों ने पीट दिया। बुधवार की दोपहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस मामले में छात्र की मां की तहरीर पर बुधवार की शाम को पुलिस ने पांच शिक्षकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस घटना से नाराज लोग बृहस्पतिवार को कॉलेज में पहुंचे।
विज्ञापन


हंगामा करते हुए कॉलेज तोड़फोड़ करने लगे। लोगों ने विद्यालय के कार्यालय सहित कक्षों में रखे फर्नीचर, पंखे और शिक्षकों की तीन बाइक आदि को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। बाद में भीड़ ने स्कूल से बाहर आकर हाटा-पिपराईच मार्ग को जाम कर दिया। भीड़ में काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। ये लोग आरोपी शिक्षकों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी हाटा मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। देखते-देखते भीड़ और बढ़ने लगी। करीब दस बजे तहसीलदार हाटा के साथ अहिरौली थाने सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क जाम कर रहे लोगों को खदेड़ा। बाद में मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी पीयूष कांत राय ने घटना की पूरी जानकारी ली।


इस संबंध में हाटा कोतवाल रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि बुधवार को दर्ज मुकदमे में आरोपी सभी पांच शिक्षकों की गिरफ्तारी कर ली गई है। बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल में हुए तोड़फोड़ के मामले में प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह की तहरीर पर आठ नामजद सहित लगभग डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed