{"_id":"65bc0af8534832983802a1a4","slug":"road-gravel-started-falling-apart-within-40-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-111796-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 40 दिन में ही उखड़ने लगीं सड़क की गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 40 दिन में ही उखड़ने लगीं सड़क की गिट्टियां
Fri, 02 Feb 2024 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के जोकवा-सोनबरसा मार्ग बनने के करीब 40 दिन बाद ही गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इससे राहगीरों को आने जाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने निर्माण कार्य में अनियतितता का आरोप लगाया और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
जोकवा-सोनबरसा मार्ग का निर्माण एफडीआर तकनीकी से हो रहा है। पुरानी सड़क की मशीन से जुताई के बाद छह माह बाद डीएम के हस्तक्षेप पर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया। एफडीआर तकनीक से हो रहे निर्माण में सीमेंट के साथ केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है। सड़क निर्माण के करीब एक सप्ताह बाद ही जगह-जगह पहले छोटी-छोटी गिट्टियां बाहर आ गई है। जबकि कई जगह सड़क एकदम चिकनी है। यदि तत्काल पिच बनाने काम नहीं किया गया, तो राहगीरों को आवागमन में परेशानी का समाना करना पड़ सकता है। इस संबंध में जेई अजय कुमार गौड़ ने बताया कि छोटी-छोटी गिट्टियों का ऊपर आना तथा धूल उड़नी कोई ग़लती नहीं है। यदि सड़क एकदम चिकनी हो जाय, तो दुर्घटना का खतरा अधिक रहता है। सड़क की पिचिंग का काम शुरू कर दिया गया है।