फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rising standards in construction

Kushinagar News: निर्माण कार्य में उड़ाई जा रहीं मानकों की धज्जियां

Mon, 03 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rising standards in construction
खड्डा। नगर पंचायत छितौनी में चल रहे निर्माण कार्य में नियम-कानून व मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक तो सड़क की पटरी पर ही सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है, वहीं प्रतिबंधित लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है। लोगों के अनुसार सार्वजनिक शौचालय में गुणवत्ता का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

छितौनी नगर पंचायत के पत्थलेश्वर नगर मोहल्ला में रैनबसेरा के पास सड़क की पटरी पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क को कभी चौड़ा करना पड़ा तो इस सार्वजनिक शौचालय को तोड़ना पड़ेगा। इसमें घटिया ईंट लग रही है, लोकल सफेद बालू से जोड़ाई चल रही थी।
विज्ञापन

यहां मौजूद मजदूर व राजगीर मिस्त्री ने बताया कि नगर पंचायत के अधिकारी इसी से बनाने को कहे हैं। इसी तरह सड़क के किनारे बैरा टोला में नाला बनाया जा रहा है, इसमें भी मानक का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता पीएन मिश्रा का कहना है कि सफेद (लोकल) बालू प्रतिबंधित है, इसकी जांच कर कार्रवाई होगी। जनता की जानकारी के लिए बोर्ड लगना चाहिए उसे लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed