{"_id":"6971350a9968cdaf600b5306","slug":"ring-road-get-ready-to-drive-at-full-speed-from-august-onwards-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-153221-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंग रोड : अगस्त से फर्राटा भरने को रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंग रोड : अगस्त से फर्राटा भरने को रहिए तैयार
Thu, 22 Jan 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/कसया। बुद्ध स्थली कुशीनगर को आने वाले दिनों में जाम से निजात मिलेगी और सड़क हादसों पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। पकवा इनार से गोपालगढ़ तक बनने वाले बहुप्रतीक्षित रिंग रोड का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस रोड के शुरू होने से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि कुशीनगर व कसया शहर के भीतर होने वाले जानलेवा हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है। सड़क निर्माण पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान में भारी मालवाहक ट्रकों और ट्रेलर को शहर के बीच से गुजरना पड़ता है, जो अक्सर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। रिंग रोड बनने के बाद भारी वाहनों का डायवर्जन हो जाएगा।
इससे बिहार सहित आगे के गंतव्य के लिए जाने व आने वाले भारी वाहन कुशीनगर व कसया नगर में न जाकर एनएच-27 स्थित पकवा इनार से प्रवेश कर शहर के बाहर से सीधे गोपालगढ़ हाईवे पहुंच जाएंगे। वहीं, बिहार, तमकुहीराज व पडरौना, देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन शहर के बाहर से ही फर्राटा भरते हुए हाईवे पर पहुंच जाएंगे। इससे आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। अभी कसया नगर में पडरौना, तमकुहीराज, गोरखपुर, देवरिया समेत कई रूटों से भारी वाहन शहर अथवा हाईवे से होकर गुजर रहे हैं। इनके तेज रफ्तार से आए दिन हाईवे व जिला मार्गों पर सड़क हादसे होते रहते हैं। भारी वाहनों के आवागमन से अक्सर सड़क पर जाम लग जाता है। रिंग रोड के चालू होते ही हादसों पर अंकुश लगने के साथ जाम से राहत मिलेगी।