फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rich Muslims occupying Waqf properties are spreading confusion among the poor

Kushinagar News: वक्फ संपत्तियों पर कब्जा जमाए अमीर मुसलमान गरीबों में फैला रहे भ्रम

Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rich Muslims occupying Waqf properties are spreading confusion among the poor
पडरौना। वक्फ सुधार कानून देश के उन पिछड़े, दबे, कुचले मुसलमानों का हक दिलाने के लिए है जो वर्षों से हकदार थे, लेकिन मुठ्ठी भर अमीर वक्फ की संपत्तियों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। वे नहीं चाहते हैं कि देश के गरीब मुसलमान आगे बढ़ें। इसलिए हिन्दू मुस्लिम तकरार के लिए भ्रम पैदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को अल्पसंख्यक बनाम बहुसंख्यक की राजनीति करते हुए देश में तुष्टिकरण और विभाजनकारी नीति पर काम करते हुए सत्ता सुख के लिए सिर्फ देश के संसाधनों को ही नहीं लूटा बल्कि देश की जनता के साथ भी छल किया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में यह बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में वक्फ संशोधन बिल दोनों सदनों में पास हो गया है। अब वक्फ बिल को लेकर विपक्ष भ्रांतिया फैला रहा है। विपक्ष के झूठ और भ्रमजाल को दूर करने के लिए वक्फ सुधार जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने वक्फ सुधार कानून के विशेषताओं का बखान किया। स्वागत अभियान संयोजक डॉ डीएन कुशवाहा और संचालन अभियान सह संयोजक धन्नजय तिवारी ने किया। कार्यशाला को अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाही फैजान खान, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर अनवारुल शेख, आलमगीर खान, शमशेर अली, जावेद अख्तर, मुमताज आलम,अकमल हुसैन,कैश खान, इब्राहिम अंसारी, नासिर लारी, आमिर सिद्दीकी, गुलफाम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed