{"_id":"5a6a279c4f1c1b90268b6858","slug":"rice-mill-seal-in-night-got-blank-sack-in-the-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में राइस मिल सील, सुबह खाली बोरा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में राइस मिल सील, सुबह खाली बोरा मिला
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
चेक करते एसडीएम
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। कुश्ाीनगर के रामकाेला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा स्थित बंद पड़ी एक राइसमिल का एसडीएम कप्तानगंज ने बुधवार की रात में निरीक्षण किया। उन्हें इस राइस मिल में सरकारी खाद्यान्न होने की सूचना मिली थी। उसे रात में ही सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार को जब जांच की गई तो उसमें खाली सरकारी बोरे मिले। एसडीएम ने खाली बोरों के संबंध में प्रोपराइटर से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
विशुनपुरा गांव में एक व्यक्ति ने राइस मिल लगाया है। वह इन दिनों बंद है। किसी ने एसडीएम को सूचना दी कि गोदाम में सरकारी खाद्यान्न है। यहीं से बोरे बदलकर भेजे जाते हैं। एसडीएम त्रिभुवन सिंह ने बुधवार की रात में ही एसओ रामकोला अनिल कुमार को साथ लेकर गोदाम का निरीक्षण किया और संदेह जताते हुए उसे सील कर दिया। साथ ही वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी। बृहस्पतिवार को तहसीलदार अशोक कुमार, पूर्ति निरीक्षक एसके गुप्ता व विपणन अधिकारी रामकोला शिवमुनि प्रसाद पहुंचे। ताला खोला गया। राइसमिल में खाद्यान्न की जगह खाली सरकारी बोरे मिले। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम ने राइसमिल के प्रोपराइटर से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में एसडीएम त्रिभुवन सिंह का कहना है कि राइस मिल के प्रोपराइटर का संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।