फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Reward miscreant injured in encounter, police caught

Kushinagar News, मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने दबोचा

Tue, 20 Sep 2022 10:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 10:12 AM IST
सार

एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान तमकुहीराज क्षेत्र के लतवामुरलीधर निवासी हिसाबुद्दीन उर्फ टोनी के रूप में हुई है। उस पर 45 हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ कुशीनगर और गोरखपुर जिले के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Reward miscreant injured in encounter, police caught
सोमवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ में घायल45 हजार का इनामी बदमाश। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवापट्टी नहर सरया के पास सोमवार की देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 45 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस की घेराबंदी देखकर बदमाश ने गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने घुटने के नीचे गोली लगी। उसे काबू करके पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान तमकुहीराज क्षेत्र के लतवामुरलीधर निवासी हिसाबुद्दीन उर्फ टोनी के रूप में हुई है। उस पर 45 हजार रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ कुशीनगर और गोरखपुर जिले के थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर अपने साथियों संग लतवाचट्टी नहर होते हुए कहीं जा रहा है।
विज्ञापन


मुखबिर के बताने के अनुसार सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, स्वाट प्रभारी अमित शर्मा, तमकुहीराज के एसएचओ अश्वनी कुमार राय और तरयासुजान के एसएचओ राजेंद्र सिंह की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। करीब 10 बजे लतवा नहर के आसपास पुलिस ने घेराबंदी कर ली। इस दौरान दो अलग-अलग युवक आते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उनको रोकने का प्रयास किया तो एक युवक बाइक से कूदकर खेतों में भाग गया। दूसरे ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। अपना बचाव करते हुए पुलिस टीम ने भी फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी। वह बाइक सहित नहर की पटरी पर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके पास से बिना नंबर की बाइक, तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।


पूछताछ में उसकी पहचान लतवामुरलीधर निवासी हिसाबुद्दीन उर्फ टोनी के रूप में हुई। उसके खिलाफ तमकुहीराज थाने में पशु तस्करी के मुकदमे में 25 हजार रुपये का इनाम जारी था। इसके अलावा गोरखपुर के चौरीचौरा में दर्ज एक मामले में गोरखपुर पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में सामने आया कि हिसाबुद्दीन उर्फ टोनी पर पटहेरवा, तमकुहीराज सहित कई अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed