{"_id":"6a6268126c04620e2a0ecf77","slug":"revenue-team-inspected-waterlogged-villages-operations-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-164341-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: राजस्व टीम ने जलभराव वाले गांवों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: राजस्व टीम ने जलभराव वाले गांवों का किया निरीक्षण
Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
कसया। जलभराव से प्रभावित गांवों में प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। तहसील प्रशासन की निगरानी में राजस्व टीम ने बृहस्पतिवार को कई गांवों का निरीक्षण कर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। तहसीलदार धर्मवीर सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार एवं राजस्व निरीक्षक टेकुआटार की उपस्थिति में ग्राम सिधावे में बरसात के कारण हुए जलभराव का निरीक्षण किया गया। मौके पर जलनिकासी की व्यवस्था कराकर समस्या का समाधान कराया गया, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।
इसके बाद राजस्व टीम ग्राम अमवा टप्पा झांकौल पहुंची, जहां बारिश के कारण जमा हुए पानी की निकासी के लिए अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए।
तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण जहां-जहां जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां राजस्व एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम पहुंचकर समस्या का समाधान करा रही है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।