फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Revenue clerk dies, Tehsildar accused of scolding him

Kushinagar News: राजस्व लिपिक की मौत, तहसीलदार पर डांटने का आरोप

Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Revenue clerk dies, Tehsildar accused of scolding him
कप्तानगंज। स्थानीय तहसील में तैनात राजस्व लिपिक हेमंत कुमार की तहसीलदार द्वारा शनिवार को फटकार लगाने और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के बाद तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी मौत हो गई। आरोप है कि फटकार के बाद हेमंत तनाव में आ गए और देर शाम आवास पर काम करते समय तबीयत बिगड़ गई। परिजन कसया सीएचसी पर ले गए, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनके भाई ने बताया कि डांटने व नोटिस देने के बाद वह तनाव में आ गए और फोन कर बताया कि घर नहीं आएंगे काम ज्यादा हैं, इसे पूरा करना है। रात में मौत की खबर मिली। तमकुहीराज से कप्तानगंज तहसील में स्थांतरण होकर एक जुलाई को हेमंत कुमार (45) आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका आवास कसया में था। मूल रूप से वह देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र के सकरापार खुर्द गांव के निवासी थे। लिपिक के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि काम को लेकर इधर कुछ दिनों से वह तनाव में रहते थे। दिन में बात हुई तो वह घर आने के लिए बोले थे। शाम को वह अचानक घर पर फोन किए और बोले कि काम का काफी दबाव है।
इसे रात में पूरा करना है, इसलिए आज घर नहीं आऊंगा। रात को 11 बजे कसया आवास पर तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो उनको लेकर सीएचसी लेकर गए। वहां आराम नहीं मिलने पर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

भाई के मुताबिक तहसील में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि शनिवार की शाम को तहसीलदार ने राजस्व लिपिक हेमंत कुमार को सबके सामने डांटा, फटकारा। आरोप है कि अपशब्द भी बोले। इसके बाद नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया। हेमंत अपनी पत्नी निर्मला देवी, बच्चे आनी (13), लडडू (11) व आरव (7) के साथ कसया में भाड़े के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed