फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Respiratory and skin patients reached the health fair

Kushinagar News: आरोग्य मेले में पहुंचे सांस व त्वचा के मरीज

Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Respiratory and skin patients reached the health fair
पडरौना। ठंड के इस मौसम में सांस और त्वचा के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को जिले के सभी 52 न्यू पीएचसी पर लगे मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सांस और त्वचा के मरीजों की अधिकता रही।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने दवा लिखने के साथ ही मरीजों को बचाव की जानकारी भी दी। आयोजित मेले में कुल 2418 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, करमैनी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सभी डॉक्टर समय से उपस्थित रहे। डॉक्टरों ने नेत्र व चर्म रोग, पेट दर्द व खांसी समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया। यहां तीन बजे तक 51 मरीजों का उपचार कर दवा का वितरण किया जा चुका था। एलोपैथ के 39 और आयुर्वेद के 12 मरीजों ने उपचार कराया।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेले के आयोजन से मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीज खांसी, पेट दर्द व सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले। वहीं, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने हाटा क्षेत्र के महुआडीह लौंगरापुर स्थित न्यू पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां मेले के दौरान आए मरीजों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed