फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   resentment on tehsil headquarter

मछुआ समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने की मांग

Wed, 07 Feb 2018 12:11 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 07 Feb 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
resentment on tehsil headquarter
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
कप्तानगंज। मंगलवार को निर्बल इंडियन शोषित आम दल के कुश्‍ाीनगर ‌जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इसमें मछुआ समाज की सभी जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की गई है। 
विज्ञापन


पार्टी के तहसील प्रभारी रामधारी निषाद और कप्तानगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि की अगुवाई में कार्यकर्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। यहां उन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मछुआ समाज की जाति कहार, कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, कुम्हार, प्रजापति, धीवर, बिन्द, भर, मांझी, मछुआ आदि को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि सरकार के अलावा कोर्ट ने भी इन जातियों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया है, लेकिन प्रशासन इसमें आनाकानी कर रहा है।
विज्ञापन

 
इस दौरान किस्मती निषाद, रविंद्र गोंड़, हरिहर निषाद, भोला निषाद, राममिलन साहनी, गौतम साहनी, बैजनाथ निषाद, राघवेंद्र निषाद, नरसिंह निषाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed