फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Report on educational schemes discussed in the review meeting

Kushinagar News: समीक्षा बैठक में ली गई शैक्षिक योजनाओं की रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2026 02:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Report on educational schemes discussed in the review meeting
खड्डा। बीआरसी में मासिक समीक्षा बैठक में संकुल प्रभारियों से विद्यालयों की शैक्षिक योजनाओं की रिपोर्ट ली गई। बैठक की अध्यक्षता बीईओ राजेश कुमार ने की। निपुण आकलन, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर और 360 डिग्री हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड की स्थिति पर चर्चा हुई। समर्थ एप पर एसएचवीआर डाटा एंट्री, राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन और इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए नए विचारों की प्रगति भी देखी गई। पाठ्यपुस्तक वितरण तथा क्यूआर व बारकोड स्कैनिंग की स्थिति की जानकारी ली गई। बैठक में प्रेरणा ऐप व डिजिटल पोर्टल पर दैनिक उपस्थिति, निपुण तालिका, छात्र प्रगति ट्रैकर और शिक्षक डायरी के नियमित उपयोग पर जोर दिया गया। बालवाटिका में चहक गतिविधियों, टीएलएम के प्रयोग तथा निपुण लक्ष्य व कैच-अप अभियान से संबंधित पोस्टर लगाने के निर्देश दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed