फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Report of all three samples sent to medical college negative

मेडिकल कॉलेज भेजे गए तीनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Report of all three samples sent to medical college negative
मेडिकल कॉलेज भेजे गए तीनों सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आरटीपीसीआर लैब में हुई जांच में पॉजिटिव थी रिपोर्ट
कुशीनगर का एक व्यक्ति लखनऊ में मिला है संक्रमित, केस जिले में ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिला अस्पताल के आरटीपीसीआर लैब में हुई जांच के दौरान संक्रमित दिखाई गई 20 सैंपल में से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजे गए तीनों सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को आ गई। इस रिपोर्ट में तीनों सैंपल निगेटिव बताई गई है, जबकि अन्य 17 सैंपल की रिपोर्ट जिन व्यक्तियों की पॉजिटिव मिली थी, उनके नाम-पते और संपर्क नंबर सही नहीं मिलने पर जिला अस्पताल के सीएमएस सहित छह लोगों पर पहले ही कार्रवाई हो चुकी है।
सात अगस्त को 20 व्यक्तियों के कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद खलबली मच गई थी। जांच-पड़ताल और पूछताछ में पता चला कि उनमें से 17 के नाम, पते और संपर्क नंबर गलत थे। इस मामले के और तह तक जाने पर पता चला कि वह सभी सैंपल भी नष्ट कर दिए गए थे, जिससे उसकी क्रॉस चेकिंग भी नहीं हो सकी। इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस, आरटीपीसीआर लैब के पैथालॉजिस्ट, एसएलटी, एलटी-एलए सहित छह लोगों के खिलाफ सीएमओ की तरफ से पडरौना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके अलावा जिन तीन व्यक्तियों का सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव था, उनकी क्रास चेकिंग के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया था। मामला लखनऊ तक पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय से डॉ. अनुज त्रिपाठी और डॉ. मुकेश ने तीन दिन रहकर जांच पड़ताल की। शुक्रवार को शाम तक तीनों सैंपल की रिपोर्ट भी आ गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजी गई तीनों सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। यहां के आरटीपीसीआर लैब में जो सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे, वह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में निगेटिव मिले हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र का एक व्यक्ति लखनऊ में संक्रमित पाया गया है, उसका केस शुक्रवार को जिले में स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed