फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Repeat metering of Padrauna Mill

पडरौना मिल की फिर हुई पैमाइश

Sat, 10 Feb 2018 12:30 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sat, 10 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Repeat metering of Padrauna Mill
पडरौना मिल की फिर हुई पैमाइश - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कानपुर सुगर वर्क्स की बंद पड़ी पडरौना चीनी मिल को लेकर हाईकोर्ट का सख्त रुख बरकरार है। कोर्ट के आदेश पर चकबंदी और राजस्व विभाग के लेखपालों ने शुक्रवार को चीनी मिल की फिर से पैमाइश की। पहले दिन 5.780 हेक्टेयर जमीन की पैमाइश हुई। 
विज्ञापन


गन्ना किसानों और कर्मचारियों के बकाये से लेकर पडरौना चीनी मिल की नीलामी तक का मामला हाईकोर्ट में है। पांच फरवरी को कोर्ट ने डीएम, एसडीएम, तहसीलदार सदर, उप निबंधक कार्यालय पडरौना के रजिस्ट्रार सहित कई लेखपालों को बुलाया था। शासन स्तर से भी कई अफसर कोर्ट पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार न्यायालय ने चार दिनों तक पडरौना चीनी मिल से जुड़े कई पहलुओं पर अफसरों से सवाल-जवाब के बाद मिल के अंतर्गत आने वाली आबादी, सीलिंग सहित संपूर्ण जमीन की पैमाइश कराने का आदेेश दिया। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चकबंदी और राजस्व विभाग के लेखपालों से शुक्रवार को पडरौना चीनी मिल के जमीन की पैमाइश कराई गई। पैमाइश में शामिल लेखपालों ने बताया कि शुक्रवार को चीनी मिल के 11 गाटा की 5.780 हेक्टेयर जमीन नापी की गई। लेखपालों के साथ कानूनगो भी मौजूद थे। लेखपालों की एक टीम को अभिलेखागार से चीनी मिल से जुड़ी खतौनियों से जमीन का ब्यौरा एकत्र करने की जिम्मेदारी दी गई है। यह काम पूरा होने के बाद सोमवार को हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed