फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Repair work on the Tamkuhiraj-Ahiraulidan road has begun; the commute of residents from 30 villages had been affected.

Kushinagar News: तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग की मरम्मत शुरू, 30 गांवों के लोगों का प्रभावित हो गया था आवागमन

Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Repair work on the Tamkuhiraj-Ahiraulidan road has begun; the commute of residents from 30 villages had been affected.
बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गया था तमकुहीराज-अहिरौलीदान मार्ग
विज्ञापन

30 से अधिक गांवों का कट गया था संपर्क, 8 से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे थे लोग
तरयासुजान। नारायणी (गंडक) नदी की बाढ़ में क्षतिग्रस्त तमकुहीराज-अहिरौलीदान मुख्य संपर्क मार्ग की मरम्मत शुरू हो गई है। अहिरौलीदान के पास टूटे रास्ते को दुरुस्त करने के लिए मजदूर बालू-मिट्टी डाल रहे हैं। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से को भरा जा रहा है। रास्ता टूटने से 30 से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया था। मरम्मत कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है।
पिछले महीने सितंबर में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से अहिरौलीदान के पास एपी तटबंध के किनारे से गुजरने वाला यह कच्चा-पक्का मार्ग तीन जगहों पर टूट गया था। बाढ़ का पानी तेज बहाव के साथ सड़क के ऊपर से गुजरने के कारण कई जगह 10 से 15 फीट गहरे गड्ढे बन गए थे। रास्ता क्षतिग्रस्त होने से तमकुहीराज तहसील का अहिरौलीदान, नोनिया पट्टी, खैरखुटा और बाघाचौर समेत 30 से अधिक गांवों से सीधा संपर्क कट गया था।
विज्ञापन

संपर्क मार्ग टूटने से ग्रामीणों को दूसरे रास्तों से होकर आठ से 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही थी। वाहनों का आवागमन बंद होने से लोगों को पैदल और बाइक से जोखिम उठाकर रास्ता पार करना पड़ता था। बाढ़ के पानी के बीच से गुजरने के दौरान हादसे की आशंका भी बनी रहती थी। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभागों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्थानीय मजदूरों की मदद से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। पहले टूटे हिस्से में मिट्टी से भरी बोरियां डाली जा रही हैं। इसके बाद बालू-मिट्टी भरकर रास्ते को दुरुस्त किया जा रहा है। मौसम अनुकूल रहा तो दो से तीन दिनों में आवागमन बहाल हो सकता है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एई राहुल सोनी ने बताया कि गंडक में आई बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। दो से तीन दिन में आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed