{"_id":"63b71402d8c6ea17b87b804f","slug":"repair-of-hata-patni-road-in-fog-ballasts-started-uprooting-kushinagar-news-gkp463340615","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोहरे में हुई हाटा-पटनी रोड की मरम्मत, उखड़ने लगीं गिट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोहरे में हुई हाटा-पटनी रोड की मरम्मत, उखड़ने लगीं गिट्टियां
विज्ञापन
हाटा में विशेष मरम्मत योजना के तहत बनी सड़क की गिट्टियां तीन दिनों में उखड़ने लगी हैं।
- फोटो : KUSHINAGAR
कोहरे में हुई हाटा-पटनी रोड की मरम्मत, उखड़ने लगीं गिट्टियां
लोक निर्माण विभाग ने तीन दिन पहले ही पूरा कराया है मरम्मत का कार्य
हाटा। क्षेत्र के लोगों के आवागमन की सुविधा के लिए हाटा-पटनी सड़क की मरम्मत तीन दिन पहले हुई है। कोहरे में हुई सड़क की मरम्मत का हाल यह है कि गिट्टियां अभी से उखड़ने लगी हैं। लोगों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से की है। एक्सईएन सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम अधिक ठंडा होने की वजह से यह दिक्कत आई है। पिच की मोटाई और तारकोल में मानक का पूरा ध्यान रखा गया है।
हाटा-पटनी जाने वाली सड़क पर छह सौ मीटर तक सात साल पूर्व लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कराया था। मरम्मत के अभाव में सड़क धीरे-धीरे गड्ढे में तब्दील हो गई। लोगों ने इसकी मरम्मत की मांग उठाई। काफी प्रयास के बाद पीडब्ल्यूडी ने विशेष मरम्मत के तहत सड़क के काम को स्वीकृत कराया। इस सड़क का काम मंगलवार को पूरा हुआ है। सड़क बनने पर लोगों को उम्मीद थी कि आवागमन में राहत मिलेगी, लेकिन काम पूरा होने के बाद से इसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे सड़क के लंबे समय तक सुरक्षित रहने पर सवाल खड़ा होने लगा है।
पटनी गांव के अखिल मणि ने बताया कि जिस तरह से सड़क की मरम्मत की गई है। उससे तो यही लग रहा है कि मरम्मत का कोरम पूरा किया गया है। तीन दिन में ही सड़क की गिट्टी और तारकोल अलग-अलग होने लगे हैं। इसी मोहल्ले के सिंटू मणि ने कहा कि कई जगहों पर सड़क के गड्ढे भरे बिना ही पिच कर दिया गया है। इसलिए सड़क समतल नहीं दिख रही। इससे अधिक दिनों तक लाभ नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
मौसम के अत्यधिक सर्द होने की वजह से लोगों को यह दिक्कत दिख रही है। सड़क के पिच की मोटाई और तारकोल में कोई कमी नहीं है। सड़क का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप हुआ है। मौसम बदलते ही सड़क ठीक जाएगी।
सुरेंद्र सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी