फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Remembered Gandhi through compositions

Kushinagar News: रचनाओं के माध्यम से किया गांधी को याद

Thu, 03 Oct 2024 04:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Remembered Gandhi through compositions
हाटा। वाग्देवी साहित्य मंच के तत्वावधान में गांधी और शास्त्री जयंती पर बुधवार को श्रीनाथ संस्कृत महाविद्यालय परिसर में काव्य गोष्ठी हुई। कवियों ने रचनाओं के माध्यम से देश के दोनों महान नेताओं को याद किया।
विज्ञापन


काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सूरज राम आदित्य की सरस्वती वंदना से हुआ। शायर अब्दुल हमीद आरज़ू ने ...सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह थी गांधी जी ने ठानी, भारतवासी रंगे एक रंग केसरिया और धानी.. पढ़ कर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि कृष्णा श्रीवास्तव की गजल ...कबीरा सूर तुलसी से हुई धनवान है हिन्दी, हजारी शुक्ल दिनकर के कलम की शान है हिन्दी... को भी सराहा गया। अक्षय गिरि ने ...संबंधों की आड़ में कोई लालन-पालन करता है... पेश किया। मोहन पांडेय भ्रमर ने कजरी ..अपने देशवा के हवे बड़ा नाम पिया इ हे हिंदुस्तान पिया ना... सुना कर माहौल बना दिया। कवि विनोद पांडेय ने भारत माता गीत सुनाया। कवि परमानंद मिश्र ने भी रचना सुनाई। संचालन कवि सच्चिदानंद पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed