{"_id":"604e50608ebc3e59274e06f2","slug":"relief-work-start-on-ap-dam-kushinagar-news-gkp388363552","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल्डर के लांचिंग पैड के लिए खुदाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल्डर के लांचिंग पैड के लिए खुदाई शुरू
विज्ञापन
बोल्डर के लांचिंग पैड के लिए खुदाई शुरू
बरसात से पहले शुरू हुआ एपी बांध के बचाव का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। एपी बांध पर आगामी मानसून सत्र के लिए स्वीकृत परियोजना पर बोल्डर की लांचिंग पैड के लिए खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। इससे एपी बांध के किनारे बसे गांवों के लोगों ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने के पहले परियोजना पूरी हो जाए तो बाढ़ और कटान के खतरे से निजात मिल सकती है।
एपी बांध पर नोनियापट्टी और बाघाचौर के सामने पिछले साल ही गंडक नदी का दबाव बना हुआ था। क्योंकि पिछले साल वाल्मीकिनगर बैराज से साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से यह हिस्सा जर्जर हो गया था। इससे नोनियापट्टी, बाघाचौर, अहिरौलीदान, विरवट कोंहवलिया, खैरटिया, फागू छापर समेत अन्य कई गांवों के लोगों को बाढ़ आने की आशंका थी। इसे देखते हुए बाढ़ खंड ने इस हिस्से में बोल्डर का लांचिंग पैड बनाने के लिए बारह करोड़ चालीस लाख अरसठ हजार की परियोजना की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था।
अवर अभियंता चंद्रप्रकाश ने बताया कि लांचिंग पैड की खुदाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। उसके बाद बाकी कार्य होगा। एपी बांध के किनारे बसे अशोक कुमार सिंह, बबलू प्रसाद, दुर्गा यादव, संजय सिंह, सहदेव चौहान, पप्पू यादव ने बताया कि बचाव कार्य शुरू होने से गांव के लोगों में प्रसन्नता है। इससे बाढ़ से निपटने में सहूलियत होगी। बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि 15 जून के पहले इस परियोजना को पूर्ण करा लिया जाएगा।