फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Relief: Power supply restored after 24 hours

राहत : 24 घंटे बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति

Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Relief: Power supply restored after 24 hours
कसया। नगर के गोपालगढ़ उपकेंद्र से नगर के अलावा करीब 40 गांवों की आपूर्ति होती है। सोमवार को दोपहर में करीब 12 बजे उपकेंद्र पर आने वाली मेन लाइन में फाॅल्ट होने से आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से केबिल का फाॅल्ट ठीक नहीं किया जा सका। मंगलवार को दोपहर एक बजे खराबी को ठीक कर लाइनमैनों ने आपूर्ति बहाल की, इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। तीन दिन पूर्व भी डिस्क पंक्चर होने के कारण 24 घंटे इस उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। कसया नगर के गोपालगढ़ बिजली उपकेंद्र से नगर के कई वार्ड और गांवों की आपूर्ति होती है। जेई और यहां पर तैनात बिजलीकर्मियों की लापरवाही से फाॅल्ट ठीक करने में 24 घंटे लग जाता है। शाम ढलने के बाद खराबी को ठीक नहीं की जाती है। जबकि कागज में 24 घंटे लाइनमैन ड्यूटी करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उपकेंद्र अचानक ब्रेकडाउन हो गया। उपकेंद्र पर आने वाले मेन लाइन का केबल पंक्चर होने के कारण यह दिक्कत आई। जेई के साथ लाइनमैनों ने केबिल में आई खराब को शाम तक ढूंढ़ा लेकिन फॉल्ट नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तलाश छोड़ दी। मंगलवार को दिन में करीब एक बजे खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई। तीन दिन पूर्व मेन लाइन का डिस्क पंक्चर होने से 24 घंटे से यह उपकेंद्र ब्रेक डाउन में रहा। लोगों का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों की लापरवाही से खराबी जल्दी ठीक नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed