फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   relief material given to victims

अग्नि पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री और रकम

Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
relief material given to victims
अग्नि पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री और रकम
विज्ञापन

पडरौना। सदर विधान सभा क्षेत्र के सिसवां गोइती गांव में बिजली का तार टूटने से लगी आग से कई लोगों का नुकसान हुआ था। उन्हें बृहस्पतिवार को सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डॉ. संघमित्रा मौर्या (सांसद बदायूं) ने पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री और शासन से स्वीकृत धनराशि का पत्र वितरित किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को पीड़ित परिवारों के लिए जमीन का पट्टा और प्रशासनिक सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इस दौरान रामेश्वर कुशवाहा, मीडिया प्रभारी सूर्यप्रकाश शुक्ल उर्फ चिंटू, लल्लन गुप्ता, अशोक तिवारी, महेश रौनियार, नीरज तिवारी, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, ऋतिक सिंह, राजन श्रीवास्तव, वीरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कुशवाहा, हलचल राय, संजय राय, हंसराज कुशवाहा, सचिन मिश्रा, अनुज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसी तरह विशुनपुरा ब्लॉक के सिसवा गोमती नौका टोला में आगलगी की हुई घटना में 12 परिवारों को क्षति हुई है। कांग्रेस के नेता मनीष जायसवाल उर्फ मंटू ने पीड़ित परिवारों में बर्तन, कंबल के साथ ही नकदी दी। इस दौरान बृज भूषण गुप्ता, ग्राम प्रधन मुन्ना सिंह, प्रधान श्याम प्रताप गुप्ता, राजेश सिंह, पृथ्वी पाल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर से लगी आग से तीन घर जले
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के चखनी खास गांव में बुधवार की रात में गैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। इसके चपेट में आए तीन लोगों के घरों में रखा सारा समान जल कर नष्ट हो गया।

बुुधवार की रात चखनी खास निवासी चंद्रदेव चौहान के घर में गैस सिलिंडर के रिसाव से आग लग गई। परिजनों के शोर पर मौके पर जब तक गांव के लोग पहुंचे तब तक आग ने अगल-बगल के विरेंद्र चौहान और अंजली चौहान के घर को भी चपेट में ले लिया। लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन इन तीनों मकान में रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी होने पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने आगलगी से हुई क्षति का आकलन कर रिर्पोट तहसील प्रशासन को भेजने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed