फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   relief material distributed in 191 flood affected

तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के छूटे 191 बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री

Thu, 13 Aug 2020 06:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
relief material distributed in 191 flood affected
जंगलीपट्टी में बाढ़ राहत सामग्री का किया गया वितरण। - फोटो : KUSHINAGAR
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के छूटे 191 बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन ने बांटी राहत सामग्री
विज्ञापन

तमकुहीरोड। बाढ़ राहत केंद्र जंगलीपट्टी में बृहस्पतिवार को कई गांवों के छूटे हुए 191 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की गई। इस तरह तमकुहीराज तहसील प्रशासन की ओर से अब तक कुल 3226 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में इस साल छह गांवों के 17 पुरवे बाढ़ प्रभावित चिह्नित कया गया था। इसमें पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा का बुटन टोला, दहारी टोला, शिव टोला, भंगी टोला, चौकी टोला, मोतीराय टोला, तेजू टोला, हनुमान टोला, देवनारायन टोला, उपाध्याय टोला, अहिरौलीदान ग्राम सभा का डीह टोला, जवही दयाल ग्राम सभा का ततवा टोली, परसा उर्फ सिरिसिया ग्राम सभा का मुसहरी टोला, राजपुर खास ग्राम सभा का नरवा टोला, पिपराघाट मुस्तकिल ग्राम सभा का गोला घाट, इमिलिया टोला और नरवा टोला शामिल है। इन सभी गांवों के बाढ़ पीड़ितों के लिए जंगलीपट्टी स्थित बाढ़ राहत केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से दस किलोग्राम चावल, दस किलोग्राम आटा, पांच किलोग्राम आलू, दो किलोग्राम भुना चना, दो किलोग्राम अरहर की दाल, लाई का पैकेट, एक लीटर रिफाइन, धनिया, हल्दी, मिर्च सहित अन्य जरुरी सामानों का किट वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इनमें से कई गांवों के छूटे हुए 191 लोगों में बाढ़ राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बाढ़ राहत केंद्र पर एसडीएम एआर फारुखी, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ओमप्रकाश प्रसाद, अश्वनी राय, जयनाथ शर्मा, जाकिर हुसैन, धर्मेंद्र प्रजापति, सुरेश गुप्ता, दीपू जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed