{"_id":"69b70640229741919f0503f5","slug":"relief-for-female-patients-specialist-doctor-deployed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-156440-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला रोगियों को राहत, विशेषज्ञ डाॅक्टर की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला रोगियों को राहत, विशेषज्ञ डाॅक्टर की हुई तैनाती
Mon, 16 Mar 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के तुर्कहा सीएचसी पर महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (महिला) की तैनाती की गई है। महिला संबंधी इलाज के लिए जिला अस्पताल व प्राइवेट अस्पताल जाते थे, जिससे उन्हें प्रसव के समय उत्पन्न होने वाली परेशानी उठानी पड़ रही थी। क्षेत्र के लोग काफी समय से अस्पताल में महिला डॉक्टर के तैनाती की मांग हो रहे थे।
तीस बेड के तुर्कहा सीएचसी व खड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवा के लिए निर्भर है। पुरुष संबंधी इलाज तो जैसे-तैसे हो जाता है, लेकिन सीएचसी में महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने से आधी आबादी को इलाज कराने के लिए परेशान होना पड़ता था। कई बार गलत इलाज से जच्चा-बच्चा की जान तक चली जाती है। इस समस्या को देखते हुए डाॅ. पूजा (एमएस गायनी) की तैनाती हुई है। इसके साथ ही आपरेशन के समय जरूरी एनेस्थेसिया की डाॅक्टर भी तैनात हुई हैं। खड्डा सीएचसी प्रभारी डाॅ. पीएन गुप्ता ने बताया कि गायनी डाॅक्टर की तैनाती हुई है। महिला संबंधी रोगों के इलाज में सहूलियत होगी। संवाद