{"_id":"6a1b5309cf4bb344e50daaa2","slug":"relief-400-families-in-eklavya-nagar-to-receive-drinking-water-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160871-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहूलियत : एकलव्य नगर के चार साै परिवारों को मिलेगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहूलियत : एकलव्य नगर के चार साै परिवारों को मिलेगा पेयजल
Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह एकलव्य नगर में वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से जलापूर्ति परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। योजना पूरी होने के बाद वार्ड के लगभग 400 घरों और करीब 1400 लोगों को सीधे लाभ मिलेगा।
एकलव्य नगर वार्ड कप्तानगंज रेलवे स्टेशन, बंद पड़ी चीनी मिल और डिस्टिलरी के समीप है। स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्टरी क्षेत्र के दूषित जल तथा बगल से गुजरने वाले मवन नाले में उफान के दौरान जलभराव की समस्या के कारण वर्षों से शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ था। इसके चलते वार्डवासियों को स्वच्छ पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जा रही थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया गया है। ‘हर घर जल’ योजना के तहत शासन से करीब एक करोड़ रुपये की धनराशि इसके लिए स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
धनराशि मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। योजना के पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे जलजनित बीमारियों के खतरे में भी कमी आने की उम्मीद है। परियोजना को लेकर वार्डवासियों में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत के ईओ योगेश प्रताप मिश्र बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता है। स्वच्छता और शुद्ध पेयजल को लेकर लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं तथा शासन से धनराशि स्वीकृत कराकर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।