{"_id":"61fac83cd8c6bf26c230e1b9","slug":"rel-yaatriyon-kee-suvidha-ka-khyaal-rakhane-ke-nirdesh-die-kushinagar-news-gkp4256951157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए
डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
तमकुहीरोड(कुशीनगर)। पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों ने मंगलवार रात तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन मास्टर को परिसर में सफाई और यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के निर्देश दिए।
पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम रामाश्रय पांडेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय जेके सिंह, मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ल, सिग्नल व दूरसंचार इंजीनियर पंकज केशरवानी, वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारियों की टीम रात आठ बजे तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पहुंची। कड़ाके की ठंड के कारण वहां इक्का-दुक्का यात्री ही दिखे। विशेष कोच से आए अधिकारियों ने पहले स्टेशन के बाहरी परिसर का निरीक्षण किया। डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए। उसके बाद स्टेशन परिसर में पीआरएस, बिजली, संचार प्रणाली और कार्यालय का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस सहित अन्य कर्मचारियों से यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीआरएम का कहना था कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना विभाग की जिम्मेदारी है। लगभग एक घंटे तक निरीक्षण करने के बाद टीम विशेष कोच से थावे स्टेशन के लिए रवाना हो गई।