फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Registry deadline extended following advocates' protest.

Kushinagar News: अधिवक्ताओं के प्रदर्शन के बाद बढ़ी रजिस्ट्री की समय सीमा

Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Registry deadline extended following advocates' protest.
कप्तानगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन कप्तानगंज की पहल रंग लाई। अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन और शिकायत पत्र सौंपने के बाद निबंधन कार्यालय ने रजिस्ट्री कार्य की समय सीमा एक घंटे बढ़ा दी है। अब रजिस्ट्री का कार्य शाम चार बजे के बजाय पांच बजे तक किया जाएगा। इस निर्णय से दूरदराज से आने वाले लोगों और रजिस्ट्री कार्य से जुड़े व्यक्तियों में खुशी है।
विज्ञापन

अब तक रजिस्ट्री का समय शाम चार बजे तक निर्धारित था। ऐसे में कई बार दूरदराज से आने वाले लोग दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने से पहले पोर्टल बंद हो जाने के कारण रजिस्ट्री नहीं करा पाते थे। उन्हें अगले दिन फिर कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि होती थी। इसी समस्या को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय और महामंत्री उमेश कुमार दुबे के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद उपनिबंधक संजय पांडेय और रामनिवास प्रसाद को शिकायत पत्र सौंपकर रजिस्ट्री कार्य की समय सीमा शाम पांच बजे तक करने की मांग की। अधिवक्ताओं की मांग पर अधिकारियों ने सहमति जताई और मंगलवार से ही नई व्यवस्था लागू कर दी गई। अब शाम पांच बजे तक रजिस्ट्री कार्य किया जा सकेगा, जिससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, परमहंस प्रसाद, विनोद कुमार मिश्रा, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, शैलेश प्रताप सिंह, दिनेश कुमार राव, नंदलाल प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, संजय सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह, प्रियेश सिंह, सतीश चंद्र गौड़ समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed