फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Regime instructions in the air, there's a constant breaker

कुशीनगर: हवा में शासन के निर्देश, बरकरार हैं ब्रेकर

Sat, 18 Feb 2023 07:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Regime instructions in the air, there's a constant breaker
पडरौना (कुशीनगर )। स्पीड ब्रेकर हटाने का निर्देश वर्ष 2022 के जून माह में प्रदेश सरकार ने जारी किया था। पडरौना नगर से कसया रोड पर बने करीब 15 से अधिक स्पीड ब्रेकर अभी तक नहीं हटे हैं। इससे लोगों को आवागमन करने में दिक्कत होती है। एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मानक विहीन स्पीड ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसकी जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गत वर्ष जून में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में बने कमरतोड़ ब्रेकर हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन कुशीनगर जिले में इसका पालन नहीं हुआ। पडरौना नगर से कसया के बीच नेशनल हाईवे पर मानक के विपरीत बने 15 से अधिक स्पीड ब्रेेकर अभी तक नहीं हटे हैं। छावनी, रविंद्र नगर, जानकीनगर, बाड़ी पुल सहित अन्य जगहों पर बने स्पीड ब्रेकर से वाहनों में सवार लोगों को झटके लगते हैं। इसके अलावा मंसा छापर, दुदही, जटहां रोड, खड्डा सहित कई जगहों पर स्पीड ब्रेकर से लोगों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

0000
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता गिरजेश कुमार के अनुसार इसके मानक तय होते हैं। स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई 10 सेंटीमीटर, लंबाई 3.5 मीटर व वृत्ताकार रेडियस 17 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसका उद्देश्य वाहनों की स्पीड 20 से 25 किलोमीटर पर करना है। इस पर थर्मो प्लॉस्टिक पेंट की पट्टियां होनी चाहिए, जिससे यह रात में दूर से नजर आएं। वाहन चालकों को सजग करने के लिए 40 मीटर पहले चेतावनी बोर्ड लगा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एमएच खान ने बताया कि ब्रेकर पर झटका लगने से गरदन और रीढ़ की हड्डी में दिक्कत आती है। कई बार यह समस्या लंबे समय तक परेशान करती है। मानका पालन नहीं होने से ब्रेकर का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है।

0000
शासन के निर्देश पर स्पीड ब्रेकर हटवाने के निर्देश दिए गए थे। इस संबंध में नेशनल हाइवे और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जानकारी ली जाएगी। मानक अनुसार ही स्पीड ब्रेकर रहेंगे, जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।
देवी दयाल वर्मा, एडीएम
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed