फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Recounted the episode of Lord Krishna's birth and the slaying of Kansa.

Kushinagar News: श्रीकृष्ण जन्म और कंस वध का सुनाया प्रसंग

Mon, 30 Mar 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Recounted the episode of Lord Krishna's birth and the slaying of Kansa.
सुकरौली। कस्बे के ठूठी में आयोजित विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को कथा वाचक टुनटुन बाबा ने श्रीकृष्ण जन्म और कंस वध का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए और पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य लीला का वर्णन किया। कहा कि अत्याचारी कंस के आतंक से धरती को मुक्त कराने के लिए भगवान ने अवतार लिया। उन्होंने कंस वध के प्रसंग को बड़े ही मार्मिक और ओजपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। पंडाल खचाखच भरा रहा। श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान अरुण शंकर जायसवाल, मनीष साहनी, राहुल शर्मा, अंश यादव, मंदीप शर्मा, अंकित यादव, उपेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed