फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Records scrutinized of riots on Diwali, keeping an eye on miscreants

Kushinagar News: दीपावली पर हुए बवाल के खंगाले रिकाॅर्ड, उपद्रवियों पर रख रहे नजर

Mon, 21 Oct 2024 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Records scrutinized of riots on Diwali, keeping an eye on miscreants
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। शहर के छावनी में हुए बवाल के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। रविवार को एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइंस सभागार में समीक्षा बैठक कर दीपावली पर दस साल पूर्व तक हुए विवादों की फाइल खंगालने और उपद्रवियों पर नजर रखने का निर्देश दिया।
कस्बा और गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी रखने को कहा। लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
नवरात्र में मूर्ति लेकर जाने के दौरान छावनी में पथराव हो गया था। दो समुदाय का मामला होने के कारण बवाल बढ़ गया, हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामला डैमेज कंट्राेल हो गया था, लेकिन सतर्कता के तौर पर अभी भी छावनी मोहल्ले में पुलिस, पीएसी कैंप कर रही है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा कस्बे और गांवों में रखी जाती है, और दुर्गा पूजा जैसा ही विसर्जन होता है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले खड्डा तहसील क्षेत्र में लक्ष्मीपूजा पर बवाल हो गया था और कई दिनों तक तनाव था। दस साल पूर्व दीपावली त्योहार पर हुए विवाद की जानकारी कर उसी हिसाब से तैयारी करने का निर्देश एसपी ने थानाध्यक्षों को दिया। उन्होंने कहा कि सीओ अपने सर्किल क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे। गांव में पुलिस खुद माहौल को देखे और लोगों के संपर्क में रहे। लक्ष्मी प्रतिमा रखने और बनाने वालों का नाम, पता और मोबाइल नंबर और त्योहार पर निकलने वाले शोभायात्रा, जुलूस से जुड़े जानकारी करें। जिस थाना क्षेत्र में लापरवाही हुई उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन की मदद लें। विसर्जन स्थल पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर लेें, कही से कोई दिक्कत आए तो तत्काल उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार सिंह, सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय, कुंदन सिंह, जितेंद्र कालरा, उमेश चंद भट्ट आदि मौजूद रहे।उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed