फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Received notice from Tehsil to demolish 400 houses, decided to meet officials

Kushinagar News: तहसील से मिली 400 घरों तोड़ने की नोटिस तो अधिकारियों से मिलने का लिया निर्णय

Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Received notice from Tehsil to demolish 400 houses, decided to meet officials
- तहसील प्रशासन ने दुदही के 400 लोगों को दिया है घर तोड़ने की नोटिस
विज्ञापन


दुदही। नगर पंचायत दुदही में करीब 400 लोगों को तहसील प्रशासन ने घर तोड़ने की नोटिस दिया है। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कस्बे के लोगों ने बैठक की। इन लोगों ने अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या बताने का निर्णय लिया। दुदही नगर पंचायत की किराना मंडी, स्टेशन बाजार समेत कई जगहों पर करीब 400 लोगों को तहसील ने तीन दिन पहले नोटिस दिया।

उसमें 21 दिनों तक का मौका दिया गया है। नोटिस में बताया गया है कि आप लोगो का मकान अवैधरूप से बना है। वहीं कस्बावासियों का कहना है कि जिस जमीन में घर बना है, वह जमीन पूर्वजों ने बैनामा ली है। बाद में कुछ लोगों ने कागज में हेरा-फेरी कर दी। लोगों ने किराना मंडी में बैठक की। इसमें सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि इस लड़ाई को अंजाम तक लड़ेंगे। पहले अधिकारियों को ज्ञापन देंगे। अगर चार दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं होता है तो बाज़ार में धरना देंगे।
विज्ञापन


बैठक में पूर्व प्रमुख गिरिजेश जायसवाल, दुर्गेश जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, राजन जायसवाल, आनंद राज जायसवाल, पिंटू जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed