{"_id":"644ebf43b8f3102de605bf04","slug":"real-expenditure-show-kushinagar-news-c-7-1-147549-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशी के खाते में वास्तविक खर्चा दर्शाएं : प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशी के खाते में वास्तविक खर्चा दर्शाएं : प्रेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो है।
रविवार की देर शाम प्रेक्षक ने कलक्ट्रेट सभागार में की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रदेश के अपर खाद्य आयुक्त एवं प्रेक्षक अनिल कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। देर शाम तक चली इस बैठक में सभी रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल व प्रभारी अधिकारी शामिल हुए। प्रेक्षक ने प्रत्याशियों का वास्तविक खर्च उनके व्यय रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभी नोडल अधिकारी ने अपनी-अपनी भूमिका व तैयारी के बारे में प्रेक्षक को बताया। प्रेक्षक ने उपस्थित सभी अधिकारियों को चुनाव को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्भीक वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्था सिर्फ कागजों में न दिखे, बल्कि धरातल पर भी दिखाई दे।
उन्होंने सभी एसडीएम को मतपेटिकाओं को खोलने व बंद करने, मतदाता सूची के अपमार्जन व परिमार्जन आदि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम यह ध्यान रखें कि मतदान व मतगणना केंद्रों के प्रवेश और निकास द्वार पर विशेष सतर्कता हो। चुनाव आयोग के निर्देशों के पालन में एकरूपता बरती जाए। उन्होंने स्ट्रांग रूम की तैयारी, चुनाव कंट्रोल रूम की व्यवस्था आदि को ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रेक्षक ने कहा कि निर्वाचन व्यय के बारे में जांच पड़ताल कर वास्तविक व्यय का अंकन प्रत्याशी के खर्च में किया जाए।
जिले में प्रथम चरण में चार मई को मतदान होना है। इसके लिए अनिल कुमार प्रेक्षक नामित हुए हैं। वह शनिवार को ही जिले में आ गए थे। प्रेक्षक पथिक निवास कुशीनगर के सूट संख्या एक में ठहरे हैं। उनका संपर्क नंबर 05564-297108 व 9473819882 है। इस पर निर्वाचन संबंधित कोई भी सूचना या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इस बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एएसपी रितेश कुमार सिंह, एडीएम देवी दयाल वर्मा, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, सभी संबंधित एसडीएम, आरओ, एआरओ और चुनाव व्यवस्था से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।