फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RCC road and drain to be constructed in Shivaji Nagar.

Kushinagar News: शिवाजी नगर में आरसीसी सड़क और नाली का होगा निर्माण

Tue, 22 Sep 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
RCC road and drain to be constructed in Shivaji Nagar.
कसया। नगर के वार्ड नंबर-19 शिवाजी नगर के लोगों को जल्द ही खराब सड़क और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका ने करीब 40 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। निर्माण पूरा होने के बाद सड़क पर पानी जमा होने की समस्या से निजात के साथ लोगों का आवागमन भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। बारिश के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों को दिक्कत होती थी। नगरपालिका ने आरसीसी सड़क के साथ दोनों तरफ आवश्यकतानुसार नाली का निर्माण कराने की कार्ययोजना तैयार की है। स्थानीय लोगों ने नगरपालिका के इस निर्णय का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य समय से शुरू कराने की मांग की है। ईओ अंकिता शुक्ला ने बताया कि वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर में करीब 40 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन के साथ जलनिकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed