फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   RCC drain and CC road will be constructed in Rajmangal Pandey Nagar with 39 lakh rupees

Kushinagar News: 39 लाख से राजमंगल पांडेय नगर में बनेगी आरसीसी नाली, सीसी रोड

Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
RCC drain and CC road will be constructed in Rajmangal Pandey Nagar with 39 lakh rupees
कुशीनगर नगर पालिका परिषद वार्ड नं. 8 पं राजमंगल पाण्डेय नगर (मुरली पट्टी) में  आरसीसी नाली और स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर-आठ पंडित राजमंगल पांडेय नगर में 39 लाख रुपये खर्च करके आरसीसी नाली और सीसी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इससे वार्ड के लोगों को काफी सहूलियत होगी।

पंडित राजमंगल पांडेय नगर मुरली पट्टी मोहल्ले के लोग काफी दिनों से जल निकासी के लिए नाली और आवागमन के लिए सीसी रोड बनाने की मांग कर रहे थे।
इस पर पालिका प्रशासन ने इस इलाके में जन सुविधाओं के लिए इन कार्यों को कराने का प्लान तैयार किया। काम पूरा होने के बाद इस वार्ड में लोगों को बरसात में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वार्ड के मुरली पट्टी में परदेशी के घर से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग और आरसीसी नाली का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस पर करीब 39 लाख रुपये खर्च होंगे। नई बस्ती होने की वजह से इस मोहल्ले में चौड़ी सड़क और नाली की समस्या से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इस वार्ड के विकास कार्यों में काफी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed