फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rats beat the power department

चूहों ने बिजली विभाग को छकाया

Thu, 17 Dec 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। विद्युत वितरण खंड पडरौना के बिजली घर में लगे टाउन-एक के फीडर में गड़बड़ी होने से बुधवार को बिजली आपूर्ति कई बार बाधित रही। इसकी वजह चूहों का वायरिंग काटना बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी मेन लाइन में खराबी आ गई, जिससे दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

पडरौना टाउन फीडर से कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। बुधवार को इस फीडर में खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। पैनल खोलने के बाद पता चला कि चूहों ने वायरिंग ही काट दी थी।
विज्ञापन

पैनल की वायरिंग बदलने के बाद आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन वायर पुन: जल गए। किसी तरह वैकल्पिक व्यवस्था से शहर को बिजली दी गई, लेकिन कसया से आने वाली मेन लाइन में बृहस्पतिवार को सुबह खराबी आ जाने के कारण आपूर्ति फिर बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी गड़बड़ी दूर होने के बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। उधर पडरौना के छावनी मोहल्ले में भी बुधवार की शाम से ही बिजली आपूर्ति बंद रही।
मरम्मत के बाद आपूर्ति शुरू हुई तो मेन लाइन में फाल्ट के कारण बिजली कट गई। इसके अलावा रोडवेज डिपो के पास भी फाल्ट हो जाने के कारण मोहल्ले में दोपहर ढाई बजे तक आपूर्ति बंद रही। इस बाबत विद्युत वितरण खंड, पडरौना के एक्सईएन संजय सिंह ने बताया कि हाइडिल में लगे टाउन-एक के फीडर में खराबी आ गई थी।

पैनल खोलने पर मालूम हुआ कि चूहों ने वायरिंग ही काट दी थी। वायरिंग बदली गई तो कनेक्शन देने के बाद दोबारा जल गई। उसके बाद कसया से आने वाली मेन लाइन में गड़बड़ी के कारण बिजली कट गई। दोपहर से बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed