{"_id":"671abd10eb94f33ed9087a06","slug":"rashospa-district-president-did-not-get-anticipatory-bail-in-the-case-of-religious-remarks-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125377-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धार्मिक टिप्पणी के मामले में राशोसपा जिलाध्यक्ष को नहीं मिली अग्रिम जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धार्मिक टिप्पणी के मामले में राशोसपा जिलाध्यक्ष को नहीं मिली अग्रिम जमानत
Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (राशोसपा) के जिलाध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा को बृहस्पतिवार को जिला जज के न्यायालय से अग्रिम जमानत नहीं मिली। आरोपी जिलाध्यक्ष अभी फरार चल रहा है।
नवरात्र में सोशल मीडिया पर रामेश्वर कुशवाहा ने धार्मिक टिप्पणी कर दी। इससे हिंदूवादी नेता सड़क पर उतर गए और कोतवाली में हंगामा भी किया था। मामला बढ़ता देख आरोपी जिलाध्यक्ष के बेटे और दो रिश्तेदारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीनों आरोपियों ने पोस्ट करने में सहयोग किया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए नेपाल में दबिश दी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। जिलाध्यक्ष ने अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला जज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। इसकी जानकारी होने पर कचहरी के अधिवक्ताओं ने विरोध किया था। इस मामले में बृहस्पतिवार को सुनवाई हो रही थी। इस दौरान आरोपी जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता की ओर से बल नहीं दिया गया। इसके चलते प्रार्थना पत्र निरस्त हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।