फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Rape victim assured of action against accused

Kushinagar News: दुष्कर्म पीड़िता को दिया आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा

Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Rape victim assured of action against accused
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही कस्बे के एक मोहल्ले की 30 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना पर उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पीड़ित के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने एसओ की मौजूदगी में एसपी को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़िता को भी न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि वह बीते मंगलवार को शौच के लिए गई थी। आरोप है कि गांव के तीन युवक उसे जबरिया उठाकर ले गए और मुंह दबाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर वह छोड़कर भाग निकले। पीड़ित महिला किसी तरह घर पहुंची और अपने देवर से पूरी बात बताई। दुष्कर्म की तहरीर भी दी गई, लेकिन गांव के दो युवक तहरीर बदलकर महिला का अंगूठा लगा दूसरी तहरीर थाने में दे दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को इसकी सूचना दी। पति मेरठ से दूसरे दिन घर पहुंचा और थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। इस जानकारी के बाद शनिवार की देर शाम उप्र बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा नेता राधेश्याम पांडेय पीड़िता के घर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी ली। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग सुलह के लिए दबाव बना रहे हैं। निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने एसओ को मौके पर बुलाकर मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने मौके से एसपी से वार्ता कर पीड़िता का 164 का बयान कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed