{"_id":"68b210ced119a5c65e0cff23","slug":"rape-notice-to-school-director-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-144355-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म : विद्यालय संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म : विद्यालय संचालक को नोटिस
Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका के साथ एक अन्य विद्यालय के हेडमास्टर पर दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
नोटिस का जवाब मिलते ही विभाग विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई करेगा। सेवरही थाना क्षेत्र की एक युवती इलाके के एक गांव स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका है। उनकी दो बहनें इसी थाना क्षेत्र के गांव में संचालित एक अन्य विद्यालय में सत्र 2023-24 में हाईस्कूल की उत्तीर्ण हुई थीं। उसका आरोप है कि बहनों का मार्कशीट लेने के लिए पीड़िता के पिता कई बार निजी विद्यालय गए, लेकिन हेडमास्टर राहुल तिवारी टालमटोल करते रहे और मार्कशीट नहीं दिया। इसी बीच 15 अगस्त को पीड़िता अपने विद्यालय से झंडारोहण कार्यक्रम के समापन के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी हेडमास्टर राहुल तिवारी मिल गए। उन्होंने शिक्षिका को बहनों का मार्कशीट देने का झांसा देकर विद्यालय बुलाया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे पीड़िता वे बहनों का मार्कशीट लेने उद्देश्य से विद्यालय पहुंची। पीड़िता हेडमास्टर के कक्ष में गई तो आरोपी उनके साथ दुष्कर्म किया।