{"_id":"606f4b918ebc3e59047621dc","slug":"rape-kushinagar-news-gkp3913278120","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़(कुशीनगर)। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को 24 घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप बगल के ही युवक पर है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
किशोरी के परिजनों का कहना है कि मंगलवार की देर रात में 16 वर्षीय लड़की नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकली थी। तभी पड़ोस के एक युवक ने किशोरी को पकड़ लिया। मुंह में कपड़ा ठूसकर उसे घर में ले गया। वहां 24 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई भी की गई। परिजनों के अनुसार रात से ही लापता बेटी बुधवार रात में मिली। घर आकर उसने आपबीती सुनाई तब पुलिस को सूचना दी गई। बृहस्पतिवार को इस मामले में पीड़िता के घरवालों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य विधिक प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है।