{"_id":"5d5054e28ebc3e6cdd4aa990","slug":"rape-from-girl-five-and-half-year-kushinagar-news-gkp317375619","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक
विज्ञापन
रविवार को पीड़िता की नानी ने दी तहरीर, तब खुला मामला
मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
नौ अगस्त से विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
मथौली बाजार (कुशीनगर)। दुकान पर बिस्कुट खरीदने जा रही साढ़े पांच वर्ष की एक बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। नानी ने बच्ची का पहले एक निजी डॉक्टर से इलाज कराया, लेकिन सुधार न होने पर उसे कप्तानगंज ले गई। हालत बिगड़ने पर रविवार को कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नानी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि बच्ची ननिहाल में रहती है। नौ अगस्त की शाम पांच बजे वह बिस्कुट खरीदने जा रही थी, तभी गांव का एक किशोर उसे बाइक पर बैठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के अंदरूनी हिस्से से रक्तस्राव होने पर उन्होंने उसे एक निजी डॉक्टर को दिखाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। फिर उसे निजी अस्पताल कप्तानगंज ले जाया गया। वहां बच्ची की हालत बिगड़ने पर रविवार को कप्तानगंज थाने में तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल भेजवाया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।