{"_id":"640b7cb5474e6cd85f033eb4","slug":"rape-accused-arrested-within-24-hours-kushinagar-news-c-7-1-80578-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से किया था हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से किया था हैवानियत
Sat, 11 Mar 2023 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Updated Sat, 11 Mar 2023 10:39 AM IST
सार
बृहस्पतिवार की देर शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला देख नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात परिजन जब मजदूरी करके घर आए तो किशोरी ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
स्थानीय थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की देर शाम कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के एक गांव में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला देख नशे में धुत आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात परिजन जब मजदूरी करके घर आए तो किशोरी ने आपबीती बताई। उसी समय पीड़िता के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।
पता चला कि घटना के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गांगरानी चौराहे के बगल में नहर के पास से दबोच लिया। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।