{"_id":"5fad27ed8ebc3e9b897914da","slug":"rangoli-competition-organized-kushinagar-news-gkp3729858144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विज्ञापन
रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
तमकुहीरोड। कस्बे में कंप्यूटर संस्थान की तरफ से धनतेरस पर बृहस्पतिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने आकर्षक व प्रेरक रंगोली बनाकर कला कौशल का प्रदर्शन किया।
आयोजक दीपक कुमार ने बताया कि रंगोली हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इसे आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रतियोगिता में छात्राओं के पांच समूहों ने हिस्सा लिया और ‘सेव वाटर-सेव अर्थ’ और कोविड-19 जैसे कई ज्वलंत विषयों पर आधारित आकर्षक व प्रेरक रंगोली बनाई। आयोजन समिति से जुड़े कलराज मिश्र ने बताया कि छात्राओं में रंगोली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सफल समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उपेंद्र कुमार, रितु कुमारी, जूनिता खातून, साक्षी कुमारी, अतरे आलम, अनुष्का कुमारी, श्वेता कुमारी आदि मौजूद रहीं।