{"_id":"58b718d74f1c1b5d1c831665","slug":"ran-phor-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर वोट के लिए जिला मुख्यालय तक हुई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर वोट के लिए जिला मुख्यालय तक हुई दौड़
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दौड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगाए जिला प्रशासन की पहल पर बुधवार की सुबह पडरौना शहर से जिला मुख्यालय पर रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मिनी मैराथन में डीएम व प्रेक्षक समेत शहर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सुबह करीब सात बजे नगर के सुभाष चौक पर इस मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाते हुए डीएम शम्भु कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चौतरफा पहल हुई है। पहली बार इस अभियान में समाज का हर वर्ग शामिल हुआ है और निश्चित ही इसका बेहतर परिणाम सामने आएगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदाता निडर होकर मताधिकार का प्रयोग करें, जिससे कि जिले का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक हो सके। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा कि जिले में 524 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। यहां उत्सव जैसा माहौल बनाने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है। लोगों को इस महान कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा।
सुभाष चौक से शुरू हुई यह दौड़ छावनी, सोहरौना, बेलवा मिश्र गांव के सामने से गुजरते हुए जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में जाकर समाप्त हुई।
इस दौरान प्रेक्षक बी. अम्बू कुमार, सीडीओ केदारनाथ सिंह, एडीएम कृष्ण लाल तिवारी, सीएमओ डॉ. अखिलेश कुमार, जिले के सभी एसडीएम, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना अधिकारी सहित सभी वरिष्ठ अफसर व गणमान्य लोग तथा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद थे।